Sapne Me Gobar Dekhne

Sapne Me Gobar Dekhne Ka Matlab In Hindi

Sapne Me

आज हम जानेंगे कि गोबर का सपना आने का क्या मतलब होता है, यह हमारे लिए शुभ संकेत होता है या अशुभ और इस प्रकार का सपना हमें किस परिणाम की ओर इशारा देता है। आज हम जानेंगे कि गोबर का सपना आने का क्या मतलब होता है, यह हमारे लिए शुभ संकेत होता है या अशुभ और इस प्रकार का सपना हमें किस परिणाम की ओर इशारा देता है।

हमें सपनों में पता नहीं क्या-क्या चीजें और घटनाएं नजर आती रहती हैं। कहते हैं हम जिन चीजों की ओर ज्यादा ध्यान लगाते हैं यानी जिनके बारे में ज्यादा सोचते हैं हमें उससे जुड़े सपने आ जाते हैं।

लेकिन कभी-कभी हमें सपनों में वे घटनाएं भी नजर आती है जिनके बारे में हम सोचते भी नहीं है पर शास्त्रों के अनुसार उन सपनों का आना भी किसी न किसी बात का संकेत देता है।

कभी-कभी हम सपनों में की हुई हरकतों को वास्तव में महसूस करते हैं जैसे – सीढियों से पैर सरकना या सपने में खुद को भागते हुए देखना या पेशाब करना आदि। ऐसे ही कभी-कभी कुछ लोगों को गोबर का भी सपना आ जाता है।

बहुत से लोगों को जिज्ञासा होती है यह जानने की कि उनको तरह-तरह के सपने आने का क्या मतलब होता है। आज हम जानेंगे कि गोबर का सपना आने का क्या मतलब होता है, यह हमारे लिए शुभ संकेत होता है या अशुभ और इस प्रकार का सपना हमें किस परिणाम की ओर इशारा देता है।

सपने में गोबर देखना – Sapne Me Gobar Dekhna

जैसा कि आप जानते हैं गोबर को हमारे हिंदू धर्म में एक अलग ही प्रतिष्ठा प्राप्त है विशेषकर उनके लिए जो पूजा-पाठ व भगवान आदि में विश्वास रखते हैं। गोबर का उपयोग पूजा के हवन में और चूल्हा जलाने के लिए ईंधन के रूप में जिसे उपला या कण्डे बोलते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने घरों की जमीनों व आंगन को गाय के गोबर से लीपते हैं जो शुभ माना जाता है।

इस प्रकार जब गाय का गोबर साक्षात शुभ माना जाता है तो उसका सपना आना भी शुभ ही है। शास्त्रों के अनुसार सपनों में गोबर का आना शुभ होता है जो इस बात की ओर संकेत देता है कि आने वाले समय में आपको पशुओं में वृद्धि होगी यानी आपको पशुलाभ होगा।

सपने में गोबर में गिरना – Sapne Me Gobar Me Girna

सपने में गोबर में गिरना कोई खराब सपना नहीं माना जाता बल्कि इसे एक सकारात्मक सपना माना जाता है। अगर आप सपने में खुद को गोबर में गिरते हुए देखते हैं

तो यह आपको भविष्य में होने वाले लाभ का संकेत देता है और अगर कोई महिला ऐसा सपना देखती है तो उसके लिए भी यही शुभ संकेत माना जाता है कि उसे भी अपने आने वाले दिनों में आर्थिक या धन लाभ मिलेग

Also Read: Sapne Me Barish Dekhna In Hindi

सपने में गोबर से नहाना

सपने में खुद को गोबर से नहाते हुए देखना एक बुरा संकेत माना जाता है जिसका मतलब होता है कि आपको आने वाले समय में किसी भी चीज में हानि हो सकती है या फिर आपके इज्जत पर दाग लग सकता है

यानी कि आपको आने वाले दिनों में अपमान का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपको कोई बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में आप जो भी कार्य करें सोच समझकर अपनी इज्जत का ख्याल रखते हुए करें।

सपने में गोबर का लेप करना

अगर आप सपने में घरों की जमीनों पर या चूल्हे में गोबर का लेप करते है तो यह सपना दर्शाता है कि आपको जल्द ही आर्थिक लाभ मिलने वाला है। अगर किसी स्त्री को यह सपना आता है

तो इसका अर्थ होता है कि जल्द ही उसके घर में कोई मेहमान दस्तक देने वाला है। इसके अलावा सपने में गोबर का लेप करना या फिर लेप लगाते हुए देखना एक शुभ संकेत माना जाता है जो बताता है

कि आने वाले समय में आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है और आपके जीवन में धन संसाधनों की बढ़ोतरी होगी।

सपने में गोबर के उपले देखना

दोस्तों अगर आप सपने में उपले/ कण्डे/ थेपड़ी देखते हैं तो यह सपना शुभ माना जाता है जो यह बताता है कि आपको आने वाले समय में धन का लाभ मिलने वाला है।

अगर आप सपने में उपलों का भंडार या पहाड़ देखते हैं तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको छुपा हुआ या खोया हुआ खजाना मिल सकता है और अगर आप देखते हैं कि आप गोबर के उपलों को बेच रहे हैं

तब यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आने वाले दिनों में आपके हाथों कोई ऐसा शुभ काम होगा जिससे हर जगह आपकी प्रशंसा की जाएगी।

सपने में गोबर का ढेर देखना

सपने में गोबर का ढेर नजर आना है यह संकेत करता है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। आपको अपनी नौकरी या व्यवसाय या व्यापार या निवेश व्यापार में कई गुना लाभ प्राप्ति होगी और आप तरक्की हासिल करेंगे।

आपके जो पैसे कहीं फंसे हैं वह भी जल्द मिल जाएंगे। अगर किसी किसान व्यक्ति को यह सपना आता है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में उसे जल्द ही लाभ प्राप्ति होगी।

सपने में गोबर उठाना

स्वप्न शास्त्रों के अनुसार, अगर कोई पुरुष सपने में खुद को गोबर उठाते देखता है तो यह एक शुभ व सकारात्मक सपना माना जाता है

जो इस बात की ओर इशारा करता है कि सपने देखने वाले व्यक्ति को आने वाले समय में बहुत ज्यादा आर्थिक सहायता व लाभ मिलने वाला है। यह स्वप्न आपके भाग्य जागने की ओर संकेत करता है।

गाय को गोबर करते हुए देखना

सपने में गाय को गोबर करते हुए देखना इस बात का संकेत माना जाता है कि सपना देखने वाले व्यक्ति को जल्द ही अनजान जगह से धन प्राप्ति होगी जैसे लॉटरी लग सकती है या इन्वेस्ट किए हुए पैसों में बढ़ोतरी अथवा मुनाफा मिल सकता है।

यह सपना आपको होने वाले बड़े लाभ का इशारा है। जिस किसी को कभी आपने पैसे उधार दिए थे परंतु उससे अब तक पैसे वसूल नहीं हुए और ना ही कोई उम्मीद है मिलने की तो वह आपके पैसे लौटाने आ सकता है।

इस प्रकार शास्त्रों के अनुसार यह सपना शुभ माना जाता है।

सपने में गोबर में पैर रखना

सपने में गोबर में पैर रखना या गिरना इस बात की ओर संकेत करता है कि भविष्य में आपकी जिंदगी में कोई बहुत ही अच्छा अवसर आने वाला है जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा, जिसमें आपको धन की प्राप्ति होगी।

यह सपना आपके सौभाग्य में होने वाली वृद्धि व जीवन में आने वाली सुख-समृद्धि को भी प्रकट करता है। इसका अर्थ है परेशानियों से मुक्त होने वाले हैं।

Frequently Asked Questions

Q.1 गोबर का सपना देखने से क्या होता है ?

सपने में गोबर दिखे तो यह शुभ संकेत माना जाता है जो इस मतलब को दर्शाता है कि आपके व्यापार-धंधे में आपको फायदा व तरक्की मिलेगी। ऐसे सपने आने पर आपको खुश होना चाहिए।

Q. 2गोबर किन-किन चीजों में काम आता है?

गाय का गोबर शुभ माना जाता है इसलिए इसका इस्तेमाल घरों की लिपाई में, कंडे के रूप में पूजा में और खाना पकाने के लिए ईंधन के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

Q. 3गोबर का सबसे ज्यादा उत्पादन कहां होता है?

भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व एलपीजी गैसों की कमी के कारण आज भी वहां की महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी व गोबर के उपलों पर निर्भर होती हैं।

गोबर का उपला एक अच्छा ईंधन स्रोत माना जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ही इसका ज्यादा उत्पादन किया जाता है।

Q. 4गोबर के उपले किस काम आते हैं?

उपले गाय व भैंस दोनों के ही गोबरों से तैयार किए जाते हैं। इसके लिए गोबर को हाथ से आकार देकर धूप में सुखाया जाता है। इन उपलों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं खाना पकाने के लिए करती हैं।

यह एक प्रकार के ईंधन के रूप में काम करता है। गाय का गोबर हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है इसलिए इसका उपयोग हवन पूजा में भी किया जाता है।

Final Words

यह सभी जानकारियां स्वप्न शास्त्रों व मान्यताओं पर आधारित है हम व्यक्तिगत रूप से इनका कोई दावा नहीं करते। उम्मीद करती हूं आपको आज की यह जानकारी पसंद आई होगी।

यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप comment box के जरिए हमसे पूछ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको आज की जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ share करें और ऐसी तमाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Read More: Sapne Me Chuha Dekhna In Hindi