Sapne Me Barish Dekhna

Sapne Me Barish Dekhna In Hindi

Sapne Me

हमें अक्सर कुछ न कुछ उल्टे-सीधी सपने आते रहते हैं जिनसे हमारा वास्तविक जीवन में कोई लेना देना नहीं होता। लेकिन यह बात पूरी तरह से सत्य नहीं है बल्कि हर एक सपने के पीछे उसकी कोई ना कोई वजह होती है

और इन सपनों का कोई ना कोई मतलब व संकेत होता है। स्वप्न शास्त्रों के अनुसार हमारे सपनों में दिखाई देने वाली चीजों का हमारे जीवन के भविष्य में होने वाली घटनाओं का एक संकेत माना जाता है।

कभी न कभी आपको बारिश से जुड़े सपने भी जरूर आए होंगे। सपने में बारिश देखना शुभ व अशुभ दोनों प्रकार के संकेत होते हैं इसलिए हमारे लिए यह जान लेना बेहतर होगा कि सपने में बारिश होते हुए देखना हमारे लिए किन परिस्थितियों में शुभ संकेत है

और किन परिस्थितियों में अशुभ होते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं सपने में बारिश संबंधित चीजें देखने के पीछे क्या अर्थ व संकेत होते हैं।

सपनों में बारिश देखना – Sapne Me Barish Dekhna

जैसा कि आपने जाना सपने में बारिश देखना शुभ अशुभ दोनों प्रकार के संकेत हो सकते हैं तो पहले हम शुभ संकेत के बारे में जानते हैं –

  • आपने कई बार अपने सपने में बारिश होते हुए देखा होगा यह आमतौर पर यह एक शुभ संकेत माना जाता है जो इस बात की ओर इशारा देता है कि आपके आने वाले भविष्य के जीवन में कुछ अच्छा व शुभ होने वाला है।
  • इस सपने का एक और संकेत या मतलब यह भी होता है कि आपको जल्द ही कोई ना कोई शुभ समाचार मिलने वाला है और संभवतः आपके जीवन में धन की वर्षा होने वाली है इसलिए आपको इस प्रकार के सपने आने पर घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • अशुभ संकेत के बारे में – सपने में बारिश होते देखना हर एक परिस्थिति में शुभ संकेत नहीं होता बल्कि यह अशुभ संकेत भी हो सकता है जैसे तूफानी बारिश होते हुए देखना या फिर सपने में बारिश देखकर डरना आदि अशुभ संकेत माने जाते हैं।

सपने में बारिश में भीगना – Sapne Me Barish Me Bheegna

  • सपने में बारिश में भीगते हुए देखने के निम्न संकेत हो सकते हैं-
  • अगर आप सोते समय सामान्य बारिश में भीगने का सपना देखते हैं तो यह एक प्रकार का शुभ संकेत माना जाता है जो कि आपके जीवन में आने वाली खुशहाली व सुखी जीवन की ओर संकेत करता है।
  • यह सपना आपके जीवन में सुख व शांति आने का इशारा देता है और यह भविष्य में आपके करियर में सफलता की ओर संकेत करता है।
  • और यदि आप तूफानी बारिश में भीगते हुए का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत है।

सपने में बारिश में नाचना – Sapne me Barish me Nachna

सपने में खुद को बारिश में नाचते हुए देखने के पीछे निम्न संकेत होते हैं :-

  • अगर आप अपने सपने में खुद को बारिश में नाचते-गाते देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है जिसका मतलब होता है कि आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है या फिर धनु की वर्षा होने वाली है।
  • इसके यह भी संकेत होते हैं कि जल्द ही कोई शुभ समाचार व खुशियां मिलने वाली हैं।
  • आपको अपनी परेशानियों से जल्द छुटकारा मिलने वाला है और आपके अच्छे दिन आने वाले हैं।

सपने में बारिश का पानी घर में आते देखना – Sapne me Barish Ka Pani Ghar me aate dekhna

सपने में बारिश का पानी घर में आते देखने के निम्न संकेत होते हैं:-

  • सपने में बारिश का पानी घर में आते देखना एक शुभ संकेत माना जाता है। लेकिन यह शुभ संकेत तभी माना जाता है जब बारिश का पानी साफ सुथरा हो और रिस-रिस कर घर के किसी दीवार के कोने से या किसी टूटे-फूटे छेद से पानी आ रहा हो।
  • लेकिन अगर वहीं यह बारिश का पानी गंदा व मैला दिखता है तब यह एक अशुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने आना आपके जीवन में कुछ बुरा होने या आपके जीवन में कुछ बुरा होने या आने वाली अशांति को प्रकट करता है।
  • सपने का यह गंदा पानी घर में कलह होने या परिवार के किसी सदस्य को होने वाली गंभीर बीमारी का संकेत है।
  • अगर कोई युवा अपने सपने में उसके कमरे में बारिश के पानी का रिसाव होते देखे तो यह संकेत करता है कि वह प्रेम संबंध के लिए तरस रहा है।

सपने में तूफानी बारिश देखना – Sapne me Toofani Barish Dekhna

सपने में तूफानी बारिश दिखने के निम्न संकेत होते हैं:-

  • तेज बारिश का सपना देखना तो शुभ है लेकिन तेज बारिश के साथ आंधी, तूफान, काले बादल, बिजली कड़कते देखना यह नकारात्मक इशारा है।
  • सपने में आंधी-तूफानी वाली बारिश होते देखना एक अशुभ सपना माना जाता है जो इस बात के संकेत देता है कि आपको आने वाले समय में कई मुसीबतों को का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको जान-माल का भी नुकसान हो सकता है।
  • इस प्रकार अगर आपको इस तरह का सपना आता है तो आप सावधान रहने की जरूरत है।

सपने में काले बादल देखना – Sapne me Kaale Badal Dekhna

  • सपने में काले बादल दिखने के लिए संकेत हो सकते हैं :-
  • सपने में काला बादल देखना एक नकारात्मक सपना माना जाता है जो कि इस बात की ओर संकेत करता है कि आप पर मुश्किलें आने वाली हैं। आने वाले समय में आपको धन की हानि हो सकती है।
  • इस तरह का सपना अशुभ फल देने वाला सपना माना जाता है, ऐसे समय में आपको घबराना नहीं चाहिए और इसके लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
  • आप को सावधानीपूर्वक अपना कार्य करना चाहिए।

बारिश में दौड़ते हुए सपना देखना – Sapne me Dsudate hue Sapna Dekhna

  • अगर आप सपने में खुद को बारिश में दौड़ते हुए देखते हैं तो इस प्रकार का सपना काफी शुभ संकेत माना जाता है।
  • यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि वर्तमान में आप जिस दिशा की ओर अग्रसर हो रहे हैं वह एकदम सही है बस आपको अपने मन की सुनते हुए कार्य में निरंतर बढ़ते रहना है।
  • इस परिस्थिति में आपको अपने दिल की सुननी चाहिए जो आपको आपकी मंजिल का रास्ता दिखाएगी।
  • आपका कोई अपना जो आपसे दूर है कुछ ही दिनों में आपके पास होगा।

सपने में बारिश के साथ इंद्रधनुष देखना –

सपने में बारिश के साथ हैं इन्द्रधनुष दिखने के निम्न संकेत हो सकते हैं :-

  • आपने कभी ना कभी बारिश के बाद आसमान में इंद्रधनुष बना जरूर देखा होगा किंतु यह सौभाग्य बहुत कम ही मिलता है।
  • अगर आप अपने सपने में बारिश के साथ ही इंद्रधनुष भी देखते हैं तो यह आपका शुभ सपना है।
  • यह संकेत देता है कि आने वाले समय में आप आपके अंदर कई सारे सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं जो आगे चलकर आपको अपना जीवन बेहतरीन बनाने में मददगार साबित होंगे।

Frequently Asked Questions

Q.1 सपने में बारिश होते हुए देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में सामान्य बारिश होते देखने एक शुभ सपना व संकेत माना जाता है।

Q. 2 सपने में तालाब देखने का क्या मतलब होता है?

यह एक शुभ सपना माना जाता है जो इस बात की ओर इशारा करता है कि आपको अपने कार्यों में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है या आपका प्रमोशन हो सकता है।

Q. 3 सपने में ऊंचाई से गिरने का क्या मतलब होता है?

यह इस बात की ओर संकेत करता है कि आप किसी मुसीबत में पड़ने वाले हैं या आप में आत्मविश्वास की कमी है।

Q. 4 मैं सीढ़ियों से नीचे गिरने का सपना क्यों देखता रहता हूं?

इस तरह के सपने देखने का अर्थ होता है कि आने वाले समय में आपको किसी तरह की परेशानी, असफलता, निराशा या मान-सम्मान की हानि झेलनी पड़ सकती है। यह आपके अंदर आत्म सम्मान की कमी को भी दर्शाता है।

Final Words –

उम्मीद करती हूं आपको आज की यह जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो आप comment box के जरिए हमसे पूछ सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको आज की जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ share करें और ऐसी तमाम अन्य महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Read More: हाराष्ट्र : विदर्भ में पारा चरम पर बिजली गुल, किसानों पर पड़ रही दोहरी मार