दुनिया में घटने वाली हर घटना के पीछे कोई ना कोई वजह या कारण जरूर होता है। ठीक उसी प्रकार स्वप्न ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे द्वारा देखे गए सपनों के पीछे भी कोई ना कोई वजह या संकेत होता है जो हमारे आने वाले भविष्य के परिणाम से जुड़ा होता है।
सपने तो हमें कभी भी सोते वक्त आ सकते हैं जैसे सुबह, दोपहर, शाम या रात को लेकिन हर समय के सपनों पर विश्वास नहीं किया जा सकता। स्वप्न शास्त्रों में रात 1:00 बजे से रात 3:00 बजे के बीच देखे गए सपनों के सच होने की सम्भावनाएं होती है और इसी दौरान देखे गए सपने आने वाले दिनों (भविष्य) में हमारे साथ घटने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं।
हमारे सो जाने पर केवल हमारी शरीर स्थिर हो जाती है लेकिन हमारा दिमाग तब भी अस्थिर होता है और इधर उधर भटकता रहता इस तरह हमारा दिमाग जिस चीज के बारे में सोचता है और जिस चीज की ओर भागता है सपने में हमें वही चीजें दिखाई पड़ती हैं।
हमें सपने में कुछ भी दिख सकता है जैसे इंसान, जानवर, जीव-जंतु वगैरह। ऐसे ही कभी-कभी हमें बंदर का सपना भी आ जाता है तो ऐसे में नींद खुलने पर हम सोच में पड़ जाते हैं कि यह कैसा सपना था, इसका क्या मतलब या संकेत हो सकता है और यह सपना शुभ है या अशुभ।
इस प्रकार हमारे मन में तरह-तरह के सवाल आते हैं तो चलिए आज हम इसी सवाल का जवाब देने का प्रयास करेंगे और इसी विषय पर चर्चा करेंगे कि सपने में बंदर देखना शुभ है या अशुभ और उसका क्या संकेत हो सकता है।
Sapne Me Bandar Dekhna
बंदर प्रजाति को हनुमान जी की सवारी के रूप में पूजा जाता है। बंदर का दिखना लोग शुभ समझते हैं क्योंकि उन्हें साक्षात भगवान हनुमान का दर्जा प्राप्त है। तो इस तरह अगर किसी को सपने में बंदर नजर आता है तो उस सपने को भी शुभ माना जाता है जो घर में आने वाली सुख-शांति का संकेत देता है।
स्वप्न ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि सपने में बंदर देखने से सपना देखने वाले व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा बरसती है। यह जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलाव और शुभ सूचना मिलने का संकेत है।
इसके अलावा यह सपना भविष्य में होने वाली है धन की प्राप्ति का भी इशारा माना जाता है। लेकिन सपने में बंदर को किस रूप में और किस परिस्थिति में देखा गया है यह भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।
Sapne Me Bandar Ko Gusse Me Dekhna – सपने में बंदर को गुस्सा करते देखना

सपने में बंदर को गुस्सा करते देखना एक बुरा व अशुभ सपना माना जाता है। यह सपना आने का मतलब होता है कि आपका अपने पड़ोसियों या किसी करीबी के साथ लड़ाई या झगड़ा हो सकता है.
जिससे आपके मान सम्मान में कमी आ सकती है और यह आपकी परेशानियों का कारण बन सकता है यानी यह सपना भविष्य में आप पर मुसीबतों का तूफान आने का संकेत देता है।
Sapne Me Bandar Ko Kuch Khate Dekhna – सपने में बंदर को कुछ खाते देखना
सपने में बंदर को खाते हुए देखना एक अशुभ सपना माना जाता है जो यह दर्शाने का प्रयास करता है कि आने वाले इन दिनों में आपको कोई भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है और उसी दौरान आपको व आपके संपूर्ण परिवार को कठिनाइयों व संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। यह सपना आपके जीवन में होने वाली हानि को प्रकट करता है।
इस प्रकार यह एक बुरा सपना है जो आपके दुखों का संकेत देता है। आपको ऐसा सपना आने पर भविष्य में किसी प्रकार की हानि होने की संभावना होती है। आपको आर्थिक नुकसान या पद प्रतिष्ठा में कोई कमी या नुकसान हो सकता है।
वहीं कुछ लोगों के अनुसार सपने में बंदर को कुछ खाते देखना दरिद्रता का सूचक माना जाता है। इससे बचाव के लिए आपको हनुमान जी का व्रत रखना चाहिए, बंदरों को चना खिलाना चाहिए और मंदिर में प्रसाद चढ़ाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: How To Watch 2000 Mules On Roku [ Updated 2022 ]
Sapne Me Bandar Ko Khush Dekhna Ya Masti Krte Dekhna – सपने में बंदर को खुश देखना या मस्ती करते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बंदर को खुश देखना या मस्ती करते देखना एक बेहद शुभ सपना माना जाता है जिसका मतलब है कि आपके परिवार पर हनुमान जी का आशीर्वाद है और आप पर कृपा बरसने वाली है, आपकी व आपके परिवार की सभी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरे होने वाली है। या आने वाले समय में सबके बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
इस सपने एक अन्य अर्थ यह है कि भूतकाल में अगर आपका किसी के साथ लड़ाई या झगड़ा हुआ था तो उससे आपकी मित्रता होने वाली है। इसके अलावा आपकी मुलाकात अपने किसी पुराने मित्र के साथ होने वाली है। इस प्रकार यह एक अच्छा सपना है आपके लिए।
Sapne Me Bandaro Ko Jhund Me Dekhna – सपने में बंदरो को झुंड में देखना

सपने में बंदरों का झुंड या बहुत सारे बंदर देखना इस बात का संकेत है कि आने वाले वक्त की हर परिस्थिति में आपका परिवार आपके साथ होगा और आपको भविष्य में धन लाभ भी होगा।
आपके सभी करीबी मित्र व परिवार आपको पूरा सपोर्ट करेंगे और विपत्ति में आपके साथ खड़े होकर आपकी मदद भी करेंगे। इसके अलावा यह आपके लंबी यात्रा पर जाने का संकेत भी है। इस प्रकार यह एक अच्छा व शुभ सपना माना जाता है जो आपको निकट भविष्य में मिलने वाले लाभ को दर्शाता है।
Sapne Me Bandar Ko Kattey Hue Dekhna – सपने में बंदर को काटते हुए दिखना
अगर आप सपने में बंदर को काटते देखते हैं तो इसका मतलब है आप पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है जैसे आप बीमार पड़ सकते हैं या आपके साथ कोई बुरी घटना घट सकती है।
ऐसे समय में आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है। यदि कोई कुंवारा लड़का या लड़की यही सपना देख तो यह इस बात का संकेत है कि वह लड़का या लड़की किसी प्रेम संबंध में पड़ने वाला है। इसके अलावा आपको पैसों की परेशानी भी आ सकती है।
Sapne Me Bandar Ko Shant Baithe Dekhna – सपने में बन्दर को शांत बैठे देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बंदर को शांत अवस्था में बैठे हुए देखना एक बहुत ही शुभ सपना माना जाता है। इस प्रकार के सपने आने का मतलब है कि जिस व्यक्ति को यह सपना आया है उसके ऊपर हनुमान जी की असीम कृपा व आशीर्वाद है जिससे उस व्यक्ति की सभी सकारात्मक मनोकामनाएं जल्द ही व अवश्य रूप से पूरी होंगी।
Sapne Me Bandariya Ko Bacche Ke Saath Dekhna – सपने में बंदरिया को बच्चे के साथ देखना
सपने में बंदरिया को उसके बच्चे के साथ देखने का अर्थ है कि आपके घर परिवार में या आपके किसी अपने करीबी को संतान की प्राप्ति होगी।
यदि घर में पहले से संतान है तो उससे सुख की प्राप्ति होगी और सपने में केवल बंदर का बच्चा दिखने का मतलब है कि आपके ऊपर परेशानी आने वाली है पर यह दिन हंसी-खुशी में निकल जाएंगे और आपको इसका पता भी नहीं चलेगा। इन दिनों आपको केवल खुद पर भरोसा रखने की आवश्यकता है।
Sapne Me Bandar Ko Mandir Me Dekhna – सपने में बंदर को मंदिर में देखना
सपने में बंदर का मंदिर में दिखना यह इशारा करता है कि ईश्वर की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है, आपका जो भी काम रुका हुआ है वह बहुत जल्द पूरा होगा और आपको आर्थिक रूप से सफलता हासिल होगी व आपकी सभी विघ्न बाधाएं जल्द दूर होंगी।
Sapne Me Bandar Ko Bhagte Hue Dekhna – सपने में बन्दर को भागते हुए दिखना
सपने में किसी बंदर को भागते हुए देखने के दो संकेत हो सकते हैं पहला, यदि बंदर आपको पीठ दिखा कर भाग रहा है तो इसका मतलब है कि आपके साथ अब तक जो समस्याएं चल रही थी उन सभी समस्याओं का अब अंत होने वाला है।
दूसरा, अगर बंदर आपके सामने आता दिख रहा है तब इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं और यही व्यस्तता आपके लिए शुभ होगी। इसके अलावा आने वाले समय में आपको लाभ होगा। इस प्रकार यह शुभ सपना माना जाता है।
Frequently Asked Questions
प्रश्न 1 – सपने में बन्दर भागते हुए दिखना?
सपने में बंदर को भागते हुए देखना शुभ सपना माना जाता है। इससे संबंधित बाकी की जानकारी ऊपर मौजूद गई है।
प्रश्न 2 – काला बंदर देखने से क्या होता है?
काले बंदर को काली छाया के रूप में संदर्भित किया जाता है और इसे छल व विश्वासघात का प्रतीक माना जाता है। इस तरह, सपने में काले बंदर देखना भी नकारात्मक माना जाता है जो आपके ऊपर आने वाली मुसीबतों का इशारा देता है। यह आपको होने वाले आर्थिक नुकसान के साथ बीमारी से ग्रसित होने का भी संकेत देता है। यह सपना आपके किसी करीबी या आपके खुद के अपमान का संकेत है। आपका अपना कोई आपको धोखा दे सकता है।
प्रश्न 3 – घर में बंदर आने से क्या होता है?
घर में बंदर आना ना तो शुभ माना जाता है और ना ही अशुभ लेकिन इससे नुकसान होने की संभावना अवश्य होती है।
प्रश्न 4 – सपने में मारा हुआ बंदर देखना?
सपने में मरा हुआ बंदर दिखना एक बेहद सकारात्मक सपना माना जाता है जो आने वाले भविष्य में आपको कुछ ना कुछ मिलने वाले लाभ का संकेत है। इसके अलावा आपके शत्रु का नाश होगा, आपके सभी काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे, आपकी सभी समस्याओं का खात्मा होगा और आपको मानसिक शक्ति के साथ शारीरिक बल मिलेगा
Also Read: